देहरादून। आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा लोक सभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के सम्बन्ध मे सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। जिसके अनुपालन में सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत आम जनता में सुरक्षा एवं विश्वास बनाये रखने के उद्देश्य से उक्त क्रम में थाना बसंत विहार पुलिस द्वारा एसएसबी की 62 बटालियन कंपनी के साथ थाना बसंत विहार क्षेत्रांतर्गत श्री देव सुमननगर, चोरखाला, गांधीग्राम, विजय पार्क, जीएमएस रोड, कांवली गांव, गोविंदगढ़, श्रीरामपुरम, मोहित नगर बल्लीवाला, शास्त्रीनगर, इंदिरानगर, सीमाद्वार, इंजीनियरिंग एनक्लेव, साइलोक, मोहित नगर, आशीर्वाद एनक्लेव आदि मिश्रित आबादी तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर मार्च करते हुए अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया, साथ ही आम जन से चुनावों में निर्भीक व निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।
Related posts
-
विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया
देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक रानी पोखरी के नोडल... -
महिला पुलिसकर्मियों के लिए बन रही है 100 बेड की बैरक
हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही बाहर से मेला ड्यूटी पर आने... -
तकनीकी शिक्षा के विस्तार को खुलेंगे 8 नये पॉलीटेक्निक कॉलेजः डॉ. धन सिंह रावत
देहरादून। तकनीकी शिक्षा के विस्तार को प्रदेश में आठ नये पॉलीटेक्निक कॉलेजों की स्थापना की जायेगी।...