उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायु सेना का गगन शक्ति सैन्य अभ्यास जारी है। सोमवार को बीस जवानों ने हवाई अड्डे पर एएन 32 विमान से 18000 फीट की ऊंचाई से पैराशूट से लैंडिंग की। चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना ने रविवार को भी गगन शक्ति के तहत हवाई सैन्य अभ्यास किया। वायुसेना के मालवाहक विमान एएन 32 ने रनवे पर लैंडिंग व टेकऑफ किया। आगरा एयरबेस से पहुंचे दो एनएन 32 विमानों ने आसमान में करीब एक घंटे तक अभ्यास किया।वायुसेना की ओर से एक से 10 अप्रैल तक गगन शक्ति हवाई सैन्य अभ्यास किया जाएगा। वायुसेना के लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर राजस्थान के पोखरण से पश्चिमी व उत्तरी सीमा क्षेत्र में अभ्यास के लिए पहुंच रहे हैं।वायुसेना के गोरखपुर एयरबेस से दो एमआई 17 हेलिकॉप्टर भी हेलीपैड पर पहुंचे हैं। रविवार को दोनों एमआई 17 हेलिकॉप्टरों ने साढ़े नौ बजे टिहरी की ओर उड़ान भरी। वहीं, आगरा एयरबेस से पहुंचे एएन 32 विमान ने सुबह साढ़े आठ और साढ़े 10 बजे दोबारा आसमान में अभ्यास किया।
Related posts
-
सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चैहान ने आज केदारपुरम स्थित नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी... -
पोलियो मुक्त भारत का संकल्प जिले में 1505 बूथों पर पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चैहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस 28... -
मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जी. एम. एस. रोड स्थित एक होटल में...