देहरादून। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर की अध्यक्षता में 13 जून को अपराह्न 12ः00 बजे से पुलिस लाइन, देहरादून में ‘‘राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार-महिला जन सुनवाई’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनपद देहरादून से संबंधित वर्ष 2023, 2024 और 2025 की लंबित शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी। इसके साथ ही महिला जन सुनवाई के दौरान देहरादून पुलिस स्तर पर लंबित करीब 40 शिकायतों पर भी सुनवाई की जाएगी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता में 13 जून को पुलिस लाइन में आयोजित महिला जन सुनवाई कार्यक्रम हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए है। ताकि महिलाओं के लंबित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया जा सके। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से भी अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम में प्रतिभाग करें और इसका लाभ उठाए।
Related posts
-
विरासत और नवाचार का संगम विकसित भारत की आधारशिलाः राज्यपाल
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम... -
पिता की डांट से नाराज 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी
चमोली। जिले से एक बेहद दुखद और घटना सामने आई है। यहां पिता की डांट से... -
95 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण और 300 से अधिक को मिला पेंशन-ऋण योजनाओं का लाभ
देहरादून । जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में आज पटेल नगर स्थित संजय...