देहरादून। मेघालय सरकार के पर्यटन विभाग ने ऑटम कैलेंडर 2025 की आधिकारिक घोषणा की। इस कैलेंडर में विश्वस्तरीय प्रस्तुतियां, अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन, साहित्यिक संवाद और सतत विकास पर आधारित प्रदर्शन शामिल हैं। इस पहल से मेघालय देश ही नहीं बल्कि विश्व के सांस्कृतिक मानचित्र पर और भी सशक्त रूप से स्थापित होगा। उद्घाटन अवसर पर पर्यटन मंत्री श्री पॉल लिंगदोह ने कहा, “इन उत्सवों को व्यय के रूप में नहीं बल्कि निवेश के रूप में देखना चाहिए। यह हमारे युवाओं और स्थानीय कलाकारों को अवसर प्रदान करते हैं, पर्यटन से जुड़े रोजगार सृजित करते हैं, और राज्य की अर्थव्यवस्था को मज़बूत बनाते हैं।” 2025 के कैलेंडर की सबसे खास झलक होगी मुख्यमंत्री मेघालय ग्रासरूट्स म्यूज़िक प्रोजेक्ट, जिसके तहत पूरे राज्य में प्रतिदिन संगीत कार्यक्रम होंगे। अब तक 7,750 से अधिक कलाकारों ने 13,000 से ज़्यादा प्रस्तुतियां दी हैं, जिससे 175 युवाओं को नियमित रोजगार मिला है। इस वर्ष यह परियोजना न केवल राज्य को सांस्कृतिक धड़कन देगी बल्कि वैश्विक मंच पर भी प्रतिनिधित्व करेगीकृसिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल और जापान के ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे।
Related posts
-
मुख्यमंत्री की अपील-घर व विद्यालयों में बढ़ाएँ अपनी बोली-भाषा का उपयोग, नई पीढ़ी को जोड़ें विरासत से
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रतिष्ठित लेखक जय... -
सीएम धामी का प्रशासन से तेज, पारदर्शी और जन-केंद्रित कार्यशैली अपनाने का आह्वान
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के भारतीय प्रशासनिक सेवा... -
देश के कार्यबल में नए युग का शुभारंभ, दूरगामी सार्थक परिणाम निकलेंगेः सीएम धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि श्रम सुधारों से देश के कार्यबल में...