देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से जनपद चमोली के देवाल ब्लॉक प्रमुख तेजपाल सिंह रावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपकर देवाल विकासखंड में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत स्वीकृत सड़कों के टेंडर शीघ्र जारी करने तथा पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में एनसीसी कक्षाएं शुरू कराने की मांग की। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने देवाल में 15 सितम्बर से प्रस्तावित मनरेगा के सोशल ऑडिट को दैवीय आपदा की परिस्थितियों को देखते हुए फिलहाल के लिए स्थगित करने का आग्रह भी किया। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख देवाल तेजपाल सिंह रावत, दीपक सिंह गड़ियां, दयाल सिंह बिष्ट, अरुण कुमार, रमेश गड़िया, जितेंद्र बिष्ट, संदीप बिष्ट, किशन सिंह, प्रकाश मिश्रा, राजेंद्र कुनियाल, गंगा सिंह, दलवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
Related posts
-
पेट में 15 किलो की गाँठ लेकर पहुँची महिला, सफल कैंसर सर्जरी से मिली नई जिंदगी
देहरादून। महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने एक 51 वर्षीय महिला के... -
एमआईटी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने सोलर थर्मल बैटरी विकसित की
देहरादून। एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी सौर तापीय ऊर्जा संचयन प्रणाली विकसित... -
पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद
देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों में अब केवल मौसम का मिजाज ही नहीं बदल रहा, बल्कि यहाँ...