देहरादून। उत्तराखंड कृषि उत्पादन बोर्ड पूरे प्रदेश में आपदा को देखते हुए 16 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं 17 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होने वाले सेवा कार्यों में आपदा पीड़ितों के साथ सहयोग के कार्यों में भागीदारी करेगा। मंडी बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल डब्बू ने बताया की समस्त मंडी परिषद के कर्मचारी एक दिन का वेतन आपदा कोष में देंगे इसके अतिरिक्त मंडी से जुड़े हुए व्यापारियों के सहयोग से राशन आपदा पीडित क्षेत्र में बांटा जाएगा डॉक्टर डब्बू ने कहा की 16 सितंबर को सभी मंडियों में चिकित्सा सिविर लगाए जाएंगे 17 सितंबर को व्यापक स्वच्छता अभियान मंडीयो में चलाया जाएगा जिसमें मंडी के सभी अधिकारी कर्मचारी व्यापारी किसान व्यापक रूप से भागीदारी करेंगे डॉक्टर डब्बू ने कहां की इस आपदा में कृषि क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है उत्तराखंड मंडी बोर्ड एक करोड रुपए का चेक 16 सितंबर को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए माननीय मुख्यमंत्री को सौंप देगी डॉक्टर डब्बू ने मंडी से जुड़े हुए सभी वर्गों से अपील की इस आपदा की घड़ी में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें डॉक्टर डब्बू ने प्रधानमंत्री जी का 1200 करोड रुपए देने के लिए धन्यवाद दिया उन्होंने कहा की अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करके आपदा पीड़ितों का दुःख दर्द बांटना ही मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को जन्मदिन की वास्तविक बधाई होगी।
Related posts
-
डोईवाला में दूध लेने गई महिला पर जंगली हाथी का हमला
डोईवाला। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थानों इलाके में हाथियों की दहशत बनी हुई है। रात... -
दून में चोरी के 13 दोपहिया सहित 2 दबोचे, खटीमा में 8 मोटरसाइकिल के साथ दो किशोर को पकड़ा
देहरादून। राज्य में वाहन चोरियों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इन घटनाओं को देखते... -
नीट पर सदन से भागने के बजाय बहस मे भाग ले राहुलः उनियाल
देहरादून। भाजपा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर गृह मंत्री अमित शाह के ज़बाब और छात्रों...