देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सक के लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के मामले में कड़ा कदम उठाते हुए एक होम्योपैथिक चिकित्सक की सेवा समाप्त करने का अनुमोदन प्रदान कर दिया है। देहरादून जिले के अंतर्गत राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय चकराता में तैनात चिकित्सक डॉ. उमंग शर्मा लगभग दो वर्षों से बिना सूचना के अनधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रही थीं। संबंधित चिकित्सक को कार्यस्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद वह अपनी तैनाती स्थल पर नहीं पहॅॅुंची। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित चिकित्सक के विरूद्ध मूल नियम 18(3) के अंतर्गत सेवा समाप्त करने की कार्रवाई शुरू की गई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्रवाई को अंतिम रूप से अनुमोदित करते हुए अनधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रही उक्त चिकित्सक की सेवा समाप्त किए जाने हेतु औपचारिक अनुमोदन प्रदान किया है।
Related posts
-
मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का किया शुभारंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ सत्र 2026-27 एवं युवा... -
मौसम चेतावनी के मद्देनजर सभी जनपद अलर्ट मोड पर
देहरादून। आने वाले दिनों में प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।... -
एमएसीटी समेत लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित
देहरादून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के विजन के अनुरूप लंबित मुकदमों का बोझ कम करने तथा...