देहरादून। पंजाब नैशनल बैंक ने विक्रेताओं के वित्तीय एक्सेस में वृद्धि हेतु गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते पर “गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस सहाय के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मुख्य विक्रेता अधिकारी अजीत बी. चव्हाण और पीएनबी के डिजिटल बैंकिंग ट्रांसफॉर्मेशन प्रभाग के महाप्रबंधक, अतिश कुमार राउत ने हस्ताक्षर किए। इस समझौते के अंतर्गत पीएनबी “गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस सहाय पोर्टल पर ऋणप्रदाता के रूप में सम्मिलित हो गया है।
“गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस सहाय पोर्टल पर पंजाब नैशनल बैंक के ऋणप्रदाता के रूप में सम्मिलित होने से विक्रेताओं को कई लाभ मिलेंगे। इससे उन्हें “गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस क्रय आदेश पर बिना गारंटी वाले अल्प-कालिक ऋण तक त्वरित पंहुच संभव होगी, जिससे चलनिधि में सुधार होना एवं नकदी प्रवाह संबंधी चुनौतियां भी कम होंगी। यह साझेदारी विशेष रूप में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम और छोटे कारोबार को सशक्त्त बनाती है, जो नियत समय पर और वहनीय औपचारिक ऋण प्राप्ति में समस्याओं का सामना करती हैं। साथ ही, यह डिजिटल, कागजरहित ऋण प्रसंस्करण के माध्यम से पारदर्शिता और दक्षता भी सुनिश्चित करती है।
खरीद को वित्तपोषण के साथ एकीकृत करके, यह पहल कारोबार करने में सुगमता को मजबूत करती है, विक्रेता साझेदारी बढ़ाती है, और एक सहज, समावेशी तथा तकनीक पर आधारित खरीद पारितंत्र को प्रोत्साहित करते हुए भारत के डिजिटल इंडिया विज़न का समर्थन करती है।
पीएनबी ने विक्रेताओं के वित्तीय एक्सेस में वृद्धि के लिए एमओयू साइन किया