मसूरी। मसूरी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने विद्यालय में सांस्कृतिक दिवस मनाया, जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर विद्यालय के प्रधानाचार्य विशाल सिंह ने किया गया। संस्कृति दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के धर्मा सदन, ज्वाला सदन, सूर्य सदन व नारायणा सदन के अंतर्गत छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। जिसमें विभिन्न श्रेणियो के अंतर्गत सांस्कृतिक भ्रमण, शिरोवस्त्र निर्माण, लोक नृत्य, लोक गायन, प्रतिभा प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रदर्शन, अग्निहीन कुकिंग, कला प्रतियोगिता एवं श्लोक पाठ आदि का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विशाल सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए संस्कृतिक दिवस के महत्व को बताया गया। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक दिवस विविधता में एकता और हमारी समृद्ध विरासत को रेखांकित करता है। संस्कृति का अर्थ केवल नाच गाना या पहनावा नहीं है, बल्कि संस्कृति हमारे जीने का तरीका है, हमारे रीति रिवाज, खान पान वे मूल्य है जो हमें एक दूसरे के साथ जोड़ते हैं। इस मौके पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या भावना गौतम सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
स्कूल में मनाया गया सांस्कृतिक दिवस, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन