दिवंगत कार्यकर्ता अमर मेहता के परिजनों से मिले राहुल गांधी, दुख की घड़ी में बंधाया ढांढस

देहरादून। नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी दून आगमन पर दिवंगत कांग्रेस नेता अमर मेहता के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। अमर मेहता का कल राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर निधन हो गया था। अमर मेहता लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी के एक निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन की सेवा कर रहे थे। राहुल गांधी ने कहा उनका असामयिक निधन कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना एवं मजबूती से खड़ा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अपने कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ के लिए देहरादून पहुंचे। राहुल हवाई जहाज से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरे। वहां से वो कांग्रेस के दिवंगत नेता अमर मेहता के घर गए। राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। मेहता की गुरुवार को कार्यक्रम स्थल पर एक हादसे में मौत हो गई थी। इसी कारण राहुल गांधी के कार्यक्रम में भी बदलाव हुआ। पहले वो शाम 5 बजे आने वाले थे। फिर उनके आने का समय दोपहर 1.30 बजे हुआ। पहले वो शाम 7 बजे कार्यक्रम में पहुंचने वाले थे। दून पहुंचने के बाद राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ता अमर मेहता के घर पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की।

Related posts

Leave a Comment