अल्मोड़ा। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्त भुल्लर अल्मोड़ा पहंुचकर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के संबंध में चर्चा की। इस दौरान उन्होंनें पार्टी कार्यकर्ताओं से डोर-टू-डोर जाकर लोगों तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाने की अपील की। अल्मोड़ा पहंुचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में आम जनता परेशान है। लोग महंगाई, बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। भाजपा की तानाशाही से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दों की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस की ओर से जो मुद्दे पहले उठाते जाते रहे हैं, उन्हें दोहराने का कार्य किया जा रहा है। जो गारंटी, जो योजना, जो विजन कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी लेकर आए हैं, उसको जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। भुल्लर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांचों सीटें कांग्रेस जीतने जा रही है। उन्होंनें कहा कि यह चुनावी जंग सत्य और असत्य के बीच की है। यह लड़ाई मोहब्बत और द्वेष के बीच में है। यह देश और संविधान को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में देश में लगातार महंगाई बढ़ी है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। वहीं उत्तराखंड में लगातार महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। भाजपा की नाकामियों को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जन जन तक ले जाएंगे। भुल्लर ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा से तंग आ चुकी जनता कांग्रेस के पक्ष में वोट देगी और प्रदेश की पांचों सीटें कांग्रेस जीतेगी।
Related posts
-
धन सिंह रावत ने छिना स्वास्थ्य विभाग, सुबोध उनियाल को मिली जिम्मेदारी
देहरादून। धामी कैबिनेट ने बीते दिनों कैबिनेट विस्तार किया। जिसके बाद आज मंत्रियों के विभागों का... -
पर्यटन में बढ़ते कदमः आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नए आयाम... -
सम्मान और सेवा का संगमः धामी सरकार ने आंदोलनकारियों, सैनिकों और आमजन को दिया सशक्त सहारा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल...