देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सक के लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के मामले में कड़ा कदम उठाते हुए एक होम्योपैथिक चिकित्सक की सेवा समाप्त करने का अनुमोदन प्रदान कर दिया है। देहरादून जिले के अंतर्गत राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय चकराता में तैनात चिकित्सक डॉ. उमंग शर्मा लगभग दो वर्षों से बिना सूचना के अनधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रही थीं। संबंधित चिकित्सक को कार्यस्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद वह अपनी तैनाती स्थल पर नहीं पहॅॅुंची। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित चिकित्सक के विरूद्ध मूल नियम 18(3) के अंतर्गत सेवा समाप्त करने की कार्रवाई शुरू की गई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्रवाई को अंतिम रूप से अनुमोदित करते हुए अनधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रही उक्त चिकित्सक की सेवा समाप्त किए जाने हेतु औपचारिक अनुमोदन प्रदान किया है।
Related posts
-
गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरसंभव प्रयास कर रही सरकार
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में पहुंच कर, रसोई... -
आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशाः सुमन
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में मंगलवार को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) विषय पर एक... -
उत्तराखण्ड में मौन पालन की अपार संभावनाएंः सीएम धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन कार्य किया गया। पहले चरण में 60...