देहरादून। गोल्डन मित्रो शो एवं मित्रा फाउंडेशन सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ळवसकमद डमजतव ।ूंतके 2026 का भव्य समारोह कैनाल रोड स्थित एक होटल में अत्यंत गरिमामयी वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर शाहिद माल्या एवं राजपुर विधानसभा के विधायक खजान दास बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, साथ ही उनको प्रतीक चिह्न और अंग वस्त्र भेंट कर गोल्डन मेट्रो अवॉर्ड्स के सम्मान से नवाजा गया।
समारोह में शिक्षा, सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य, उद्योग, कला,पर्यावरण,पत्रकारिता एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तिया शामिल रहीं। सम्मानित होने वाले प्रमुख व्यक्तित्वों में आलोक उल्फत, डॉ. फारूक, ब्रिगेडियर गोविंद सिंह सिसोदिया, जया बलूनी, दिव्या बाजपेई, डॉ. विपुल कंडवाल, अनिल मारवाह, सरदार डी. एस. मान, डॉ. ललित चौधरी, आर. जे. कविंद्र सिंह मेहता, गुलजार सिंह, मिस इंद्राणी पांधी, रोहित चौहान , सच्चिदानंद भारती,जगदीश लखेरा ,अशोक राणा ,वरिष्ठ पत्रकार नीरज कोहली नेता प्रतिपक्ष रहे अशोक वर्मा , निकुंज ध्यानी एवं मोंटी कोहली शामिल रहे। कार्यक्रम में बच्चो की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा और उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सराहना की। उल्लेखनीय है कि मित्रा फाउंडेशन सोसाइटी पिछले कई वर्षों से शिक्षा,महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सहायता, पर्यावरण संरक्षण एवं वंचित वर्गों के उत्थान निरंतर कार्य कर रही है, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों शुब्रतो मित्रा एवं ऋतु मित्रा ने सभी सम्मानित अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को गोल्डन मेट्रो अवॉर्ड्स से नवाजा गया