14 लाख रुपये की ठगी का शिकार हुए पीड़ित के पैसे वापस दिलवाये

editor

हरिद्वार। 14 लाख रूपये की साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित की धनराशि पुलिस की साइबर सेल यूनिट द्वारा वापस करवा दी गयी है।
जानकारी के अनुसार बीते वर्ष 27 अगस्त को सुमित निवासी सुनारों वाली गली बहादराबाद ने थाना बहादराबाद आकर तहरीर दी कि साइबर ठगों द्वारा उनसे ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर हाईबॉक्स अर्निंग एप्प के जरिए धोखाधड़ी कर ली गई है। जिसमें उनके एवं उनकी माताजी के खाते से 14 लाख रुपए की धनराशि उड़ा दी गई है। मामले में संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी गयी। जांच के दौरान साइबर सेल टीम द्वारा मात्र ट्रांजेक्शन आईडी के आधार पर संबंधित पेमेंट गेटवे एवं खाता खोज निकाल लिए गए। साइबर सेल ने इन खातों को तत्काल फ्रीज करा दिया गया। परंतु साइबर ठगों ने खाते फ्रीज किए जाने से पूर्व ही से धनराशि अन्य अज्ञात खातों में जमा कर दी गई। जिन खातों के संबंध में जानकारी पेमेंट गेटवे की भी उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। जिसपर साइबर एवं थाने की संयुक्त टीम ने संदिग्ध खातों से लिंक जीएसटी नंबर ट्रैक कर लिए गए। जिनके आधार पर संदिग्ध बैंक खातों को ढूंढ निकाल लिया गया एवं धनराशि को तुरंत होल्ड कर दिया गया। साइबर सेल ने संदिग्ध खातों एवं धनराशि की सम्पूर्ण जानकारी जांच अधिकारी को उपलब्ध कराई गई। जिसके पश्चात विधिक कार्रवाई के जरिए साइबर सेल हरिद्वार एवं थाना बहादराबाद की संयुक्त टीम ने धोखाधड़ी से संबंधित धनराशि पीड़ित परिवार के खाते में वापस लौटा दी गई। ठगी जमापूंजी को पुनः वापस पाकर पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस का धन्यवाद किया गया है।

Leave a Comment