जट्ट सिक्ख वेलफेयर एसोसिएशन ने बैसाखी पर आयोजित किया कार्यक्रम

editor

देहरादून। जट्ट सिक्ख वेलफेयर एसोसिएशन देहरादून द्वारा रविवार को बैसाखी के कार्यक्रम का आयोजन नानकसर ठाठ गुरुद्वारा, डालनवाला में किया गया। जिसकी शुरुआत कीर्तन द्वारा की गयी, उसके उपरान्त आनंद साहिब के पाठ किया गया व सर्वात के भले की अरदास की गयी, अरदास के बाद ऐसोसिएशन के सदस्य ऐ. एस. बैंस ने सदस्यों को बैसाखी के इतिहास के बारे में बताया। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमीत सिंह ढिल्लों  ने सभा में उपस्तिथ सभी सदस्यों को बैसाखी की बधाई दी व सदस्यों को धन्यवाद किया कि जो जिम्मेदारी वर्तमान कार्यकारिणी को दी गयी थी उसे सकुशल निभाया, अपने  सम्बोधन में उन्होंने सभी सदस्यों को अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने के लिए भी कहा, जिससे संस्था को मजबूती मिले।
अल्पसंख्यक बोर्ड के सदस्य व सामाजिक कार्यकर्त्ता गुरदीप सिंह सहोता ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की अल्पसंख्यक बोर्ड  में बहुत सी योजनाऐं उपलब्ध हैं जिससे सिक्ख समुदाय के लोग फायदा उठा सकते हैं वह जरुरतमंदो की सहायता भी करेंगे, सभा को समाज सेवी “रमणीक कौर” जो कि अंतराष्ट्रीय स्तर समाज के लिए कार्य कर रही हैं ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्था को सिक्ख समुदाय के हित के लिए कार्य करना चाहिए व कभी भी उनकी मदद की आवश्यकता हो तो वह हमेशा उपलब्ध हैं सभा की समाप्ति पर लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष डीएस मान, सचिव सुखदर्शन सिंह संधु, सदस्य मोहिंदर सिंह ढिल्लों, हरभजन सिंह, मान गुरप्रीत सिंह बरार, इंदरजीत सिंह संधू, दलवीर सिंह कलेर, सतवंत सिंह संधवालिया, कुलविंदर सिंह सरां, अमनदीप सिंह रंधावा, हरजीत सिंह, कुलवीर सिंह ग्रेवाल, डॉ. रमनदीप सिंह सेखों, डॉ सुरजीत सिंह खैरा, कर्नल कुलदीप सिंह मान, कर्नल एचएस जस्सर, हरजीत सिंह संधु, अम्बिका सिंह, जसवंत सिंह बाजवा, जगराज सिंह, सरनजीत सिंह बाथ, दया सिंह देओल, दर्शन सिंह बाजवा, गगनदीप सिंह धामी, बलजिंदर सिंह सेखों, दलविंदर सिंह, कर्नल आरएस ढिल्लों आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment