देहरादून। नमस्कार देवभूमि सेवा संघ दिल्ली की ओर से 4 जून को कद्दूखाल टिहरी गढ़वाल में मां भगवती सुरकंडा देवी जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। नमस्कार देवभूमि सेवा संघ के महासचिव परिपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि संघ की ओर से हर वर्ष गंगा दशहरे के पावन पर्व पर सिद्ध शक्तिपीठ मां सुरकंडा देवी के श्रीचरणों मेें कद्दूखाल में हर वर्ष मां भगवती जागरण का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह आयोजन 4 व 5 जून को किया जा रहा है। श्री गैरोला ने बताया कि 4 जून को सायं 7 बजे भंडारे का आयोजन होगा व रात्रि 8 बजे ज्योति प्रज्वलित की जाएगी, उसके पश्चात रात्रि जागरण होगा। 5 जून को प्रातः 5 बजे प्रसाद वितरण होगा। यह आयोजन पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस ग्राउंड कद्दूखाल में होगा। उन्होंने बताया कि मुकेश कठैत एंड पार्टी द्वारा महामाई का गुणगान किया जाएगा।
Related posts
-
जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल; नारी निकेतन की संवासिनियों को मिला आत्मीयता व स्नेह का अनुभव
देहरादून। मानवीय संवेदनाओं और पुनर्वास की भावना को केंद्र में रखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल के... -
मुख्य सचिव ने राजकीय मैटरनिटी एवं कैंसर चिकित्सालय का निरीक्षण किया
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को देहरादून के हर्रावला में नवनिर्मित शकुंतला रानी सरदारी... -
मनसा देवी की भूस्खलन प्रभावित पहाड़ियों का अध्ययन
देहरादून। उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र द्वारा हिंदू कुश-हिमालय क्षेत्र में आपदा-सक्षम विकास विषय पर...