देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांगे्रस एस. सी. विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि प्रदेश एस. सी. विभाग की संस्तुति पर अखिल भारतीय कांगे्रस एस. सी. विभाग के अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम द्वारा प्रदेश एस. सी. विभाग की कार्यकारिणी की नियुक्ति की गई है। इस अवसर पर प्रदेश एस. सी. विभाग के अध्यक्ष मदन लाल ने अखिल भारतीय कांगे्रस एस. सी. विभाग के अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम, प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, उपनेता भुवन कापड़ी का धन्यवाद किया है और नव नियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपेक्षा की है कि आज भाजपा द्वारा जिस तरह से समाज को बाॅटने का काम किया जा रहा है। हम सबने उनका मुकाबला कर कांगे्रस पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करना है।
Related posts
-
सरकार आपके द्वारः न्याय पंचायत द्वारा में प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून। ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत गुरूवार को... -
देहरादून हत्याकांड प्रकरण में एसपी मुख्यालय ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
देहरादून। देहरादून के कोतवाली नगर क्षेत्र में युवती की जघन्य हत्या से संबंधित प्रकरण में नामित... -
लांघा रोड छरबा सहसपुर में 100 बीघा भूमि पर कार्रवाई, होरावाला रोड छरबा में 25 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अनियोजित विकास के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...