रुद्रप्रयाग। जिले में इन दिनों ठंड ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बारिश और बर्फबारी न होने के कारण ’कोरी ठंड’ का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। दिन में भी कमजोर धूप और ठंडी हवाओं से लोग ठिठुर रहे हैं।
केदारनाथ सहित ऊपरी इलाकों में भी अब तक बर्फबारी नहीं हुई है, जिससे ठंड और तीखी हो गई है। जिला प्रशासन ने ठंड से राहत देने के लिए सक्रियता दिखाई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के मुख्य बाजारों, चौराहों और जरूरतमंद क्षेत्रों में अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। बेघर लोग और राहगीर अलाव के सहारे रात गुजार रहे हैं। स्थानीय लोग अलाव के इर्द-गिर्द इकट्ठा होकर ठंड से बचाव कर रहे हैं।