विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक रानी पोखरी के नोडल ऑफिसर सचिन जैन द्वारा विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया पुरस्कृत होने वालों में सागर सिंह अंशिका हिमांशु कुकरेती अभय रावत पवन सिंह मनवाल इशांत नेगी विनोद सिंह ममता आर्यन सिंह गौरव रावत को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार स्वरूप टी-शर्ट कैश प्राइज मोमेंटो मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए गए ।
इस अवसर पर सचिन जैन ने सबको बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम आप को पुरष्कृत करते हुए हमें ये मौका मिला है कि आप सभी अपनी पढ़ाई पर और ध्यान दें और और अच्छे से अच्छे अंक प्राप्त करें ऐसी मेरी इच्छा है और आगे आपकी उज्जवल भविष्य की भी मैं कामना करता हूं कि आप लोग इसी तरह आगे बढ़े और अपने संस्थान का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह अध्यक्ष गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक डॉक्टर नीतू पांडे डॉ अरविंद सिंह दीपांजलि मुखर्जी एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Related posts

Leave a Comment