देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल की केन्द्रीय उपाध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी प्रमिला रावत के पिताजी कैप्टेन (सेवानिवृत्त) मदन सिंह नेगी उम्र 75 वर्ष निवासी विजय कॉलोनी हाथीबड़कला देहरादून के निधन पर उत्तराखंड क्रांति दल ने गहरा दुख व्यक्त किया। यूकेडी के कार्यालय में आयोजित शोकसभा में दल के नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की व परिवार को दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। स्व. नेगी देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय दिया। उनको भारतीय सेना गढ़वाल राइफल द्वारा युद्ध सेना मैडल जिसमें 1987 को जाफना श्रीलंका में शांति सेना के दौरान जिन्दा एल टी टी को पकड़ा। उन्हें सेना ने सम्मानित किया। परिवार में 3 बेटी, दो बेटे व पत्नी हैं। इस अवसर पर मनोरथ प्रसाद ध्यानी, जय प्रकाश उपाध्याय, अनिल थपलियाल, किरण रावत, रामपाल, बिजेंद्र रावत, विलाश गौड़, दीपक रावत आदि उपस्थित रहे।
Related posts
-
चैत्र नवरात्र में मनसा देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला
हरिद्वार। शक्ति की आराधना के दिन चैत्र नवरात्र शुरू हो गए हैं। नवरात्रों में 9 दिनों... -
रुद्रपुर में गैस सिलेंडर फटने से चार लोग झुलसे
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब खाना बनाते समय अचानक गैस... -
गैस किल्लत के चलते अपना मेन्यू आधा करने को मजबूर होटल, ढाबे, खाना भी हुआ महंगा
देहरादून। पर्यटन और चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। वैसे भी सर्दियां जाने के बाद उत्तराखण्ड...