देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेश के मतदाताओं से अपील की है कि वे 19 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। राज्यपाल ने कहा कि देश की प्रगति के लिए सुदृढ़ लोकतंत्र आवश्यक है और लोकतंत्र की सुदृढ़ता का आधार मतदाता है। प्रत्येक मतदाता का मतदान करना, अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी है। मतदाता अपने विवेक के आधार पर निर्भीकता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की सुदृढ़ता में अपना अमूल्य योगदान दें। राज्यपाल शुक्रवार 19 अप्रैल को मतदान स्थल शहिद मेख बहादुर गुरुंग कैंट कन्या इंटर कॉलेज, गढ़ी, देहरादून में प्रातः 08.30 बजे अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
Related posts
-
वन्दे मातरम’ के सामुहिक गायन को जुटेंगे 20 लाख छात्रः डॉ. धन सिंह रावत
देहरादून। ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के सभी राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में राष्ट्र... -
मुख्यमंत्री ने दिया बार एसोसिएशन की विभिन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अध्यक्ष संघर्ष समिति बार एसोसिएशन प्रेमचंद शर्मा एवं अध्यक्ष बार... -
बांग्लादेशी सहित उसे फर्जी पहचान उपलब्ध कराने वाली महिला गिरफ्तार
देहरादून। दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक और उसे फर्जी पहचान उपलब्ध...