देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेश के मतदाताओं से अपील की है कि वे 19 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। राज्यपाल ने कहा कि देश की प्रगति के लिए सुदृढ़ लोकतंत्र आवश्यक है और लोकतंत्र की सुदृढ़ता का आधार मतदाता है। प्रत्येक मतदाता का मतदान करना, अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी है। मतदाता अपने विवेक के आधार पर निर्भीकता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की सुदृढ़ता में अपना अमूल्य योगदान दें। राज्यपाल शुक्रवार 19 अप्रैल को मतदान स्थल शहिद मेख बहादुर गुरुंग कैंट कन्या इंटर कॉलेज, गढ़ी, देहरादून में प्रातः 08.30 बजे अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
Related posts
-
मसूरी में नशा मुक्त एवं सुरक्षित पर्यटन को लेकर विशेष कार्यशाला 26 जून को
देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर पर्यटन नगरी मसूरी... -
विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के दूसरे चरण में तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर एवं मणिपुर के 26 युवाओं ने की सहभागिता
देहरादून। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत उत्तरकाशी द्वारा आयोजित 7-दिवसीय... -
सूबे में चलाया जायेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियानः डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून। सूबे के सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने नई दिल्ली में इफको अध्यक्ष दिलीप...