देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में लक्ष्मीनारायण मंदिर, उत्तरी गंगनहर स्थित लक्ष्मीनारायण घाट पर आयोजित मां गंगा आरती का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने पूर्ण विधि विधान के साथ नवसंवत्सर चौत्र नवरात्रि के अवसर पर मां गंगा की आरती के शुभारंभ को मां गंगा के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां गंगा का उद्गम क्षेत्र होने के नाते गंगा की पावनता के प्रति भी हम सबको समेकित प्रयास करने होंगे। इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा के साथ ही मंदिर समिति के सदस्य एवं स्थानीय जनता उपस्थित थी।
Related posts
-
विधानसभा की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी यूकेडी
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने यहां आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी हुंकार भर दी... -
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने किया सम्मेलन का शुभारम्भ, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को किया सम्मानित
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड के एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा देहरादून के टाउन हॉल में रविवार को... -
उत्तराखण्ड में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना का रखा मजबूत पक्ष
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने नई दिल्ली में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय...