भरसार विवि के नवनियुक्त कुलपति डॉ. बीपी भट्ट ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को लोक भवन में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार (पौड़ी गढ़वाल) के नवनियुक्त कुलपति डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने डॉ. भट्ट को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा विश्वविद्यालय के माध्यम से बागवानी, वानिकी एवं पर्वतीय कृषि से संबंधित अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने की अपेक्षा व्यक्त की।

Related posts

Leave a Comment