देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून अभिनव शाह ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों की त्रुटिहीन, शुद्ध एवं परिपूर्ण निर्वाचक नामावलियां तैयार कराये जाने हेतु दिनांक-01.03.2025 से 15.03.3025 तक विषेश अभियान चलाये जाने के निर्देश निर्गत किये गये है। राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा उक्त विषेश अभियान की समयावधि को विस्तारित करते हुए दिनांक 01.03.2025 से 22.03..2025 तक संशोधित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों/नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों को त्रुटिहीन, शुद्ध एवं परिपूर्ण तैयार करवाना सुनिश्चित करें।
Related posts
-
विरासत और नवाचार का संगम विकसित भारत की आधारशिलाः राज्यपाल
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम... -
पिता की डांट से नाराज 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी
चमोली। जिले से एक बेहद दुखद और घटना सामने आई है। यहां पिता की डांट से... -
95 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण और 300 से अधिक को मिला पेंशन-ऋण योजनाओं का लाभ
देहरादून । जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में आज पटेल नगर स्थित संजय...