देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने ‘ईद-उल-फितर’ पर प्रदेशवासियों को विशेषकर पर मुस्लिम समुदाय को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व संध्या पर प्रेषित अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि ‘ईद-उल-फितर’ का त्योहार हम सबको प्यार-मोहब्बत, आपसी भाई-चारे तथा समरसता की भावना का संदेश देता है। उन्होंने कहा की हमारे देश में विभिन्न धर्म और समुदायों द्वारा मनाये जाने वाले त्योहार हमें आपस में मिलजुल कर, एक दूसरे की खुशियों को बांटने का अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर हमें समरसता के संदेश को मजबूती से बढ़ाने का संकल्प करना चाहिए, जो राष्ट्र की समृद्धि और एकता के लिए महत्वपूर्ण है।
Related posts
-
चमोली में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन, कई मजदूर अंदर फंसे, 13 को निकाला
देहरादून। चमोली जिले में देर शाम बड़ा हादसा हो गया। विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन... -
विभाजन विभीषिका की स्मृतियों को जीवंत करेगी विशेष प्रदर्शनी, नगर निगम में गूंजेगा राष्ट्रप्रेम का स्वर
देहरादून। भारत विभाजन की पीड़ा, विस्थापन और उससे जुड़ी स्मृतियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के... -
मुख्य सचिव ने ली तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को सचिवालय में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा की।...