पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, 102 वाहनों का किया चालान

मसूरी। चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के दृष्टिगत कोतवाली मसूरी क्षेत्र में यातायात का दबाव निरंतर बढ़ रहा है। आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए कुल 102 वाहनों के चालान किए गए। साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया गया कि सड़क किनारे इस प्रकार खड़े वाहन न केवल यातायात को बाधित करते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ाते हैं। कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं अपने वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें, जिससे चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सके। कोतवाली मसूरी ने कुल 102 चालान किए गए जिसमें 69 चालान नो पार्किंग में न्यायालय के, 4 चालान ब्लैक फिल्म व दो हजार रूपये शुल्क वसूला गया, 2 कार वाहन सीज ड्रिंक एंड ड्राइव, 3 दो पहिया वाहन सीज़, शेष वाहन चालान यातायात नियमों का उल्लंघन, 1 चालान 81 पुलिस एक्ट में किया गया।

Related posts

Leave a Comment