देहरादून। आयुष विभाग एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० जीसीएस जंगपांगी के निर्देशों के क्रम में 15 जून को देहरादून में ‘‘रन फॉर योगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी डॉ० डीसी पसबोला ने जानकारी देते हुए बताया कि रन फॉर योगा के माध्यम से 21 जून 2025 को होने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के लिए जनसामान्य को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। मीडिया प्रभारी ने रूट प्लान के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि रन फॉर योगा कार्यक्रम का प्रारम्भ गांधी पार्क, देहरादून से और समापन एमकेपी कॉलेज, देहरादून में किया जाएगा। आयुष विभाग ने जनसामान्य से कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Related posts
-
दून के डीएम व एसएसपी के कुशल मैनेजमैंट के चलते मैनेज हुए बड़ा सेसेंटिव मामला
देहरादून। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक... -
लेखक गांव बना अनुभवात्मक शिक्षा का केंद्र
देहरादून। लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ के शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा एम.एड. के विद्यार्थियों के लिए देश के पहले... -
राजधानी गैरसैंण में कूड़ेदान गायब, कूड़ा हाजिर, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
गैरसैंण। प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई...