देहरादून। आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आम जनमानस को निर्भीक होकर मतदान के लिए जागरूक करने तथा लोगो को उनके वोट के महत्व के बारे में समझाते हुए उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए है, इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा एक नई पहल की शुरुआत करते हुए जनपद के सभी थानों में एक वोट बहुत मायने रखता है के फ्लैक्स बोर्ड तथा सेल्फी पॉइंट बनाये गए है, जिनके माध्यम से आम जन को उनके वोट के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव के इस महापर्व में अपना योगदान देने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। दून पुलिस की इस अनूठी पहल की लोगो द्वारा प्रशंसा की जा रही है, तथा उक्त सेल्फी पॉइंट्स में अपनी फोटो खिंचवाते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान देने का संकल्प लिया जा रहा है।
Related posts
-
15 अक्टूबर तक किसी भी स्थिति में प्रदेश की सभी सड़कों को किया जाए गड्ढामुक्त
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों के... -
एनालॉग पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर भी नजर, हयात के स्टोर में मिले तीन पैक्ड उत्पादों के दस्तावेज तलब
देहरादून। खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता से खिलवाड़ के खिलाफ धामी सरकार ने अब बड़े... -
भाऊवाला से लौटते समय नंदा की चैकी पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
देहरादून। एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के...