देहरादून। गर्मी के इस सीजन में जब लोग तपिश से बेहाल थे, तब उत्तराखंड की वादियों ने मौसम का ऐसा रुख बदला कि मानों जून में ही बरसात और ठंडक की सौगात मिल गई हो। बीते पांच दिनों से राज्य का मौसम लगातार करवट ले रहा है। जहां ऊंचे पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी ने सर्दी का अहसास करा दिया है। वहीं मैदानों में भी लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत मिली है। देहरादून से लेकर अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ तक, चारों ओर हरियाली और ठंडी हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है। पर्यटन स्थलों की रौनक भी लौटने लगी है और पहाड़ों की रूहानी खूबसूरती में मौसम ने चार चांद लगा दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक चमोली जिले में अब भी बारिश और बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं। गुरूवार को भी सुबह से ही बादल छाए हुए हैघ्ं। पिछले चार दिनों से हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हो रही है। जिसने गर्मियों के दिनों में भी भारी सर्दी का अहसास करा दिया है।
Related posts
-
15 अक्टूबर तक किसी भी स्थिति में प्रदेश की सभी सड़कों को किया जाए गड्ढामुक्त
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों के... -
एनालॉग पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर भी नजर, हयात के स्टोर में मिले तीन पैक्ड उत्पादों के दस्तावेज तलब
देहरादून। खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता से खिलवाड़ के खिलाफ धामी सरकार ने अब बड़े... -
भाऊवाला से लौटते समय नंदा की चैकी पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
देहरादून। एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के...