देहरादून। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी को ज्ञान गंगा सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। डॉ सोनी वर्तमान में पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश में प्रवक्ता भूगोल के पद पर कार्यरत हैं।
वृक्षमित्र डॉ सोनी को ज्ञान गंगा सम्मान 2026 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व शिक्षा मंत्री भारत सरकार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री खजान दास, संस्था अध्यक्ष विदुषी निशंक ने सम्मान पत्र व शॉलओढ़कर सम्मानित किया। वृक्षमित्र डॉ सोनी व किरन सोनी ने मुख्यमंत्री को रुद्राक्ष का पौधा उपहार में भेंट किया और मुख्यमंत्री को डॉ सोनी ने अवगत कराया कि पौधे उपहार में भेंट करने की परम्परा की शुरुआत मेरे द्वारा की गई है जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा मैंने इस कार्यक्रम को चलाया हुआ है। वही डॉ रमेश पोखरियाल निशंक व कुसुम कांता फाउंडेशन व मंथन वेलफेयर सोसाइटी ने डॉ सोनी को ज्ञान गंगा सम्मान से सम्मानित होने पर बधाई दी जिसके एवज मे डॉ सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
यह कार्यक्रम कुसुम कांता फाउंडेशन व मंथन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में मुख्य सेवक सदन में आयोजित किया गया जिसमें शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, स्पर्श गंगा, नमामि गंगे, स्वछता, के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों व छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूजा पोखरियाल, जगदीश टम्टा, मनोज गुप्ता, पुष्कर सिंह नेगी, हीरा सिंह नेगी, एसपी सिंह, डॉ हंसी जोशी, किरन सोनी आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने ज्ञान गंगा सम्मान से डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी को किया सम्मानित